फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : 400 छात्र-छात्राओं के प्रवेश नहीं हो सके कंफर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर के दो प्रतिष्ठित महाविद्यालयों पंडित जेएन डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के तकरीबन 400 छात्र-छात्राओं के प्रवेश कंफर्म नहीं हो सके हैं। करीब एक सप्ताह से विश्वविद्यालय की वेबसाइट न चलने से मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहा। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में इस बार प्रवेश के लिए मारा-मारी रही है। शहर के दो प्रतिष्ठित महाविद्यालयों पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में विश्वविद्यालय की ओर से चार मेरिट सूची जारी की गईं। बाद में यहां खुला प्रवेश हुआ। यहां पहले बीए प्रथम वर्ष 600 सीटें थीं। बाद में 200 सीटें और बढ़ीं। कुल 800 सीटें 30 सितंबर को खुले प्रवेश में फुल हुईं।
इसमें तकरीबन 300 छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश कंफर्म नहीं हो सका। एक सप्ताह से विश्वविद्यालय की वेबसाइट न चलने से प्रवेश लेने वाले छात्रों के मोबाइल पर ओपीटी नहीं आ रहा था। इसको लेकर छात्र काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय महिला महाविद्यालय में पहले बीए प्रथम वर्ष सेमेस्टर में 420 सीटें थीं। यहां 140 सीटें और बढ़ीं। कुल 560 सीट में सभी सीटें फुल हो गईं। इनमें 100 छात्राओं का प्रवेश कंफर्म नहीं हो सका।
वर्जन...
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट बंद होने से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश कंफर्म होने का मैसेज मोबाइल पर नहीं आ रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय को मेल भेज दी है। शुक्रवार सात अक्तूबर से वेबसाइट खुल गई है। छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने लगे हैं। छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश कंफर्म का मैसेज देख सकते हैं। -डॉ. केएस कुशवाहा, प्राचार्य पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें