फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा :वोटर कार्ड से आधार लिंक तो अनियमितता कम, डीएम ने छात्राओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा आधार नंबर कराएं लिंक

विज्ञापन
छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र सौंपते डीएम अनुराग पटेल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मतदाता पहचान पत्र के साथ आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान की शुरुआत मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय से की गई। यहां डीएम अनुराग पटेल ने छात्राओं से कहा कि आप सब मिलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर से लिंक कराएं।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार पुष्पक ने बताया कि आधार नंबर को मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में होने वाली अनियमितताओं को रोकना है। उन्होंने फार्म 6 बी व 6 ए के विषय में छात्राओं को बताया। प्राचार्य डॉ. दीपाली ने कहा कि महाविद्यालय का स्टाफ निर्वाचन आयोग के सभी कार्यों में सहभागिता प्रदान करता है। इस अवसर पर तहसील के सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, छात्राएं आदि मौजूद रहीं। संचालन डॉ. शशिभूषण मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें