फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर के बाहर खेल रहे बालक की बाढ़ में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 27 Aug 2022 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हर्षित की फाइल फोटो - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा जिले के बबेरू में यमुना की बाढ़ जानलेवा हो गई है। घर के दरवाजे पर खेल रहे छह वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव में राजाबाबू यादव का पुत्र हर्षित (6) शनिवार को सुबह कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर चबूतरे पर खेल रहा था।
विज्ञापन


चबूतरे के पास यमुना की बाढ़ का पानी भरा था। हर्षित पानी में गिरकर डूब गया। साथ खेल रहे बच्चों ने घरवालों को सूचना दी। उसे पानी से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ताऊ इंद्रजीत यादव ने बताया कि दरवाजे पर बाढ़ का लगभग पांच फीट पानी भरा है। हर्षित इकलौता था। घटना की सूचना लेखपाल को दी गई, लेकिन कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें