फोटो 21 बीएनडीपी 08- चित्रकूट में शैक्षिक भ्रमण करते परिषदीय स्कूलों के बच्चे। संवाद
- फोटो : BANDA
नरैनी। निपुण भारत मिशन के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र नरैनी ने स्कूली बच्चों का शैक्षिक भ्रमण चित्रकूट में कराया गया। नरैनी क्षेत्र के विद्यालयों से 50 मेधावी बच्चों का चयन राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार परीक्षा के माध्यम से किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय करतल कंपाजिट के यश पांडेय और शनि साहू ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहेंडा की छात्रा पूजा ने तीसरा स्थान पाया। सभी बच्चों को चित्रकूट स्थित आरोग्यधाम का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने यहां विभिन्न प्रकार की वनस्पति का अवलोकन किया।
नाना जी देशमुख और जेआरडी टाटा की मूर्तियों के द्वारा समाज में उनके दिए गए योगदान के बारे में बच्चों को बताया। बच्चों को ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों का भ्रमण कराकर उनके बारे में परिचित कराया।
भ्रमण में बच्चों के साथ एआरपी चंद्रशेखर, संकुल प्रभारी माहेश्वरी प्रसाद, अच्छेलाल, शिक्षक अभय श्रीवास्तव, रामकिशोर पांडे, अवनीश पांडेय, सुनील वर्मा, आमोद अवस्थी, जफर अली, सतीश साहू, राम सिंह, शिक्षिकाएं रुचि खरे, सविता सिंह, श्रद्धा गुप्ता, नीतू शिवहरे आदि उपस्थित रहे।