फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 गांवों को नये ब्लॉक बदौसा में किया जाएगा शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। बदौसा को नया ब्लाक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। नरैनी ब्लाक के 32 और बिसंडा ब्लाक के 10 संभावित गांवों को जोड़कर नए ब्लाक का सृजन किया जाएगा। अफसरों ने गांवों की सूची बनाकर सीडीओ को भेज दी है।
विज्ञापन

शासन से बदौसा को ब्लाक बनाने की हरी झंडी मिल गयी है। यहां ब्लाक स्तर पर बदौसा के पास बसे गांवों को चिन्हित कर इसमें शामिल करने के लिए सूची तैयार की जा रही हैं। खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद सिंह ने बताया कि नरैनी ब्लाक के पथरा, दिवली, तेराब, महोतरा, दिखितवार, सेमरिया कुशल, बरेहडा, आऊ, थनैल, बसरेही, तुर्रा, महुटा, ओरहा, नगांवारा, लोधौरा, बदौसा, बरछाब, दुबरिया, तरसूमा, हड़हा माफी, उदयपुर, भुषासी सहित पांच न्याय पंचायतों के 32 गांव शामिल हैं।
इसके अलावा बिसंडा ब्लॉक के तेंदुरा, बल्लान, चौसड नांदन मऊ, लमेहटा, ओरन ग्रामीण, सिंहपुर माफी, भदावल, उतरवा, बीरी बिरहंड आदि 10 गांव शामिल किए जाने का प्रस्ताव बना कर मुख्य विकास अधिकारी को भेजा गया है। इसे शासन को भेजा जाएगा। बताया कि ब्लॉक गठन के लिए क्षेत्र में 75 हजार से अधिक आबादी का होना आवश्यक है।
विज्ञापन

ब्रिटिश काल में था तहसील का दर्जा
ब्रिटिश शासन काल में बदौसा को तहसील का दर्जा प्राप्त था। कस्बा निवासी डॉ योगेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 1918 में बागै नदी में आई बाढ़ का पानी यहां तहसील भवन के अंदर घुसने लगा था। यहां रखे राजस्व अभिलेखों को नष्ट होने से बचाने के लिए अफसरों ने नजदीक की नरैनी तहसील में अभिलेख रखवा दिए थे। फिर ये दस्तावेज वापस बदौसा नहीं गए। तत्कालीन अधिकारियों ने वर्ष 1919 में बदौसा तहसील को समाप्त कर इस क्षेत्र के गांवों को नरैनी तहसील में जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें