फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : मंडल में 3.59 लोग परहेज किए हैं दूसरी डोज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोविड-19 रोधी टीकाकरण की दूसरी डोज न लगवाने में बुंदेलखंड में चित्रकूटधाम मंडल ज्यादा पिछड़ा है। चारों जिलों में अब तक 3,59,587 लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई। इसमें 18 वर्ष से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। दूसरी डोज न लगवाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या बांदा जिले में हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 व 2021 में कोरोना के कहर बरपाने पर टीकाकरण को लेकर हरेक केंद्रों में लंबी लाइनें लगती रहीं। पहली डोज लगवाने के लिए जमकर भीड़ लगी। आलम यह रहा कि भीड़ के चलते वैक्सीन का टोटा पड़ गया। अब सब कुछ सामान्य हो गया तो लोग दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही कर रहे हैं।
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 3,59,587 लोग दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंचे। शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार दूसरी डोज लगवाने के लिए एसएमएस के जरिए लोगों को सूचित किया जा रहा है। फिर भी ये लोग लंबे समय से वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंच रहे। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन

दूसरी डोज न लगवाने वालों का ब्योरा
जनपद संख्या
बांदा 1,17,104
चित्रकूट 64,145
महोबा 78,003
हमीरपुर 1,00,335
योग 3,59,587
1.17 लाख युवाओं ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
टीकाकरण में 18 से अधिक के युवाओं में खूब दिलचस्पी दिखी। मंडल के चारों जिलों में कुल 35,43,468 ने पहली डोज लगवाई है। इनमें सिर्फ 1,17013 लोग दूसरी डोज लगवाने से किनारा किए हैं। इन लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग प्रेरित कर रहा है। इस आयु वर्ग में सबसे पिछड़ा महोबा जिले है। यहां 69,053 युवाओं ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई।
दूसरी डोज से वंचित लोगों को लगातार एसएमएस के जरिए सूचित किया जा रहा है। शासन के सॉफ्टवेयर के जरिए भी लोगों को मोबाइल पर सूचना भेजी जा रही है। घर-घर सर्वे कराकर भी दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बहुत से लोग महानगरों को चले गए हैं। इसीलिए दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा।- डॉ. विजयपति द्विवेदी, अपर निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें