फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 177 रिक्रूटों को मिली वर्दी

Fri, 28 May 2021 02:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ 177 रिक्रूटों को पुलिस वर्दी मिली तो उनके चेहरे भी फूल की तरह खिल उठे। इस मौके पर परेड ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कई चुनौतियां हैं। जनता की सेवा करने के लिए हमे अच्छे और बेहतर कार्य करने हैं। उन्होंने पुलिस में शामिल सभी रिक्रूटों को बधाई दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। रिक्रूटों के परिजन भी पुलिस परेड में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें