फोटो 03 बीएनडीपी 3- ओवरलोड ऑटो से उतारकर अपने वाहन से बच्चों को स्कूल भेजते एआरटीओ। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी बेखौफ और बेपरवाह ऑटो, टेंपो और ई रिक्शा चालक असुरक्षित ढंग से स्कूली बच्चों को ढोने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। दूसरी तरफ परिवहन विभाग इन पर लगाम लगाने में जुटा है।
सोमवार को सुबह मुख्यालय में एआरटीओ शंकर जी सिंह ने चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहन पकड़े। एक ऑटो पर 13 बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे चालक को कड़ी फटकार लगाते हुए चालान कर दिया। इस ऑटो का फिटनेस भी नहीं था। एआरटीओ ने बच्चों को ऑटो से उतार कर अपने वाहन से स्कूल भेजा। दो अन्य ओवरलोड ऑटो और ई रिक्शा का भी चालान किया।
टैक्स न भरने और ओवरलोडिंग पर दो मैजिक का चालान किया। एआरटीओ ने विशेषकर स्कूली बच्चों के वाहन चालकों और स्वामियों को खबरदार किया कि नियमों का उल्लंघन कर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ से बाज आएं, वरना सख्त कार्रवाई भुगतने के लिए तैयार रहें।