अतर्रा। हस्तम गांव में चल रहे हस्तम तकुली लीग टूर्नामेंट के पहला क्वार्टर फाइनल मैच बहेरी और बहोरवा टीम के बीच में खेला गया। जिसमे बहेरी की टीम 84 रन से क्वार्टर मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। टॉस जीतकर बहेरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिस पर टीम के बल्लेबाजों ने 15 ओवर में 169 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज दिनेश ने 30 गेंद में 47 रन बनाए। टीम के गेंदबाज जितेंद्र ने छह विकेट लेकर प्रदर्शन किया। लक्ष्य को पूरा करने के लिए उतरी हुई बहोरवा की टीम मात्र 85 रन बनाकर ढेर होकर मैच हार गई। लीग से बाहर हो गई। टीम के बल्लेबाज अमन ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड बहेरी टीम के गेंदबाज जितेंद्र को दिया गया। मैच की कमेंट्री जीत सिंह, सज्जन सिंह व अंपायर की भूमिका चुन्नू यादव ने निभाई। मैच के बाद विजेता बहेरी की टीम को ग्राम प्रधान मनोज निगम, हरिओम शर्मा ने विजेता शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप यादव, तेज सिंह, राजा चौहान,संतोष यादव सहित क्रिकेट प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।