फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जेब में 49 हजार लेकर चुनाव में कूदे बाबूलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव में बुधवार को पांचवें दिन लोग पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल ने दो सेटों में पर्चा दाखिल किया है। उनके पास बैंक में सिर्फ 49 हजार की नकदी है। पत्नी कुंती देवी के पास 42380 रुपये हैं। इसी पूंजी के बदौलत वह चुनाव मैदान में कूदे हैं।
विज्ञापन

बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से अब तक भाजपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी व बसपा सहित 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। बुधवार को भी जिलाधिकारी न्यायालय परिसर में बनाए गए नामांकन स्थल पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। दोपहर करीब एक बजे चित्रकूट के सपाही गांव निवासी बाबूलाल यादव ने लोग पार्टी की तरफ अपना नामांकन पत्र दो सेटों में दाखिल किया। अपराध के मामले में वह बेदाग हैं।
बड़ी बात यह है कि उनके पास बैंक में नकदी सिर्फ 49 हजार रुपये है। पत्नी कुंती देवी के पास भी बैंक खाते में 42 हजार 380 रुपये हैं। प्रत्याशी के पास करीब तीन लाख कीमत की एक बोलेरो कार है। सोना सिर्फ 10 ग्राम है, जो 75 हजार रुपये का है। पत्नी के पास साढ़े सात लाख का सोना व 83 हजार रुपये के चांदी के जेवर हैं। इस तरह पति के पास करीब 12 लाख व पत्नी के पास सवा नौ लाख की चल संपत्ति है।
विज्ञापन

गांव में पति के पास एक हेक्टेयर व पत्नी के पास सवा हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिनकी कीमत करीब क्रमश: 18 व 22 लाख रुपये है। बाबूलाल के पास 5600 वर्ग फीट का प्लाॅट है। पत्नी के पास चित्रकूट में 570 वर्ग मीटर का प्लाॅट है। इनकी कीमत करीब आठ लाख व तीन लाख रुपये है। पीजी कालेज से स्नातक बाबूलाल 49 हजार रुपये में चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें