फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बबेरू पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। नौ तमंचा, एक देशी राइफल, 22 कारतूस और 40 खोखा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। इस शस्त्रों को बांदा और आसपास के जनपदों में चार से पांच हजार रुपये में बिक्री भी की जाती थी।
विज्ञापन

पूरे मामले का गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि बबेरू पुलिस ने नहर पटरी पुलिया तिंदवारी रोड से बउवा उर्फ संदीप सिंह निवासी परसौली को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि वह हरदौली निवासी उदय प्रताप रैदास से तमंचे का निर्माण कराता था।
उसी से वह तमंचे खरीदकर ला रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उदय रैदास के घर में छापामारी की तो उसे मौके से अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए पकड़ा। उसके घर से धौकनी, ड्रिल मशीन, छेनी, नोहाई, हथौड़ा, छोटी-बड़ी आरी, रेती स्प्रिंग, ब्लेड व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में बबेरू प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, एसआई तुषार श्रीवास्तव, रामकिशोर सिंह आदि शामिल रहे। कोतवाल पंकज ङ्क्षसह ने बताया कि उदय प्रताप के खिलाफ दो मुकदमें और संदीप सिंह के खिलाफ तीन मुकदमेंं दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें