फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने अपनी परचून की दुकान के ऊपरी मंजिल में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के अमान डेरा निवासी अंकित निषाद (22) मंगलवार की रात नौ बजे खाना खाने के बाद अपनी परचून की दुकान के ऊपर बनी दूसरी मंजिल में सोने गया था। वहां उसने किसी समय पंखे के हुक से गमछे से फंदा लगा लिया।
बुधवार को सुबह पिता रामवचन निषाद दुकान पहुंचे तो दुकान बंद मिली। उन्होंने दुकान की ऊपरी मंजिल में जाकर देखा तो अंकित पंखे के हुक पर लटका मिला। चाचा रामबाबू ने बताया कि अंकित गुरुदेव हरदेव महाविद्यालय कुकुवाखास में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित के पिता के दो मकान हैं। एक मकान में अंकित परचून की दुकान खोले था। वह वहीं सोता था। घर में मां गुलाबिया है। अविवाहित था। चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलां धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें