फोटो 01 - आयुष। स्त्रोत : क्रिकेट कोच
बांदा। प्रदेश स्तरीय अंडर 17 स्कूलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बांदा स्टेडियम के प्रशिक्षु आयुष सविता का चयन चित्रकूट धाम मंडल बांदा की टीम में हुआ है। आयुष दो वर्ष से लगातार अंडर 17 स्कूलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। इतने ही वर्ष से वह बांदा स्टेडियम के क्रिकेट प्रशिक्षक शिवप्रताप सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि यह राज्य स्तरीय अंडर 17 स्कूलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होगा। प्रतियोगिता 13 अक्तूबर यानी आज से से शुरू हो गई है। आयुष के चयन होने पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव वासिफ जमा खा ने खिलाड़ी और प्रशिक्षक को शुभकामनाएं दीं।