जागरूकता कार्यशाला में भाग लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। संक्रामक रोगों की जानकारी और जागरूकता कार्यशाला में छात्राओं को बताया गया कि संक्रामक रोग किसी न किसी रोगजनित कारणों से होते हैं। इसमें अंधविश्वास में पड़कर रोगी की जान को खतरे में न डालें। कुछ क्रियाकलापों से ही इस पर काबू पाया जा सकता है। गुुरुवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित कार्यशाला में क्लब समन्वयक शनि कुमार ने कहा कि संक्रामक रोग एक-दूसरे से फैलने की क्षमता रखते हैं। मलेरिया, टाईफाइड इसके प्रमुख कारण हैं। प्रधानाचार्य डॉ. अमिता सिंह ने अंधविश्वास से बचने को कहा। संचालन कर रहे विज्ञान शिक्षक धीरेंद्र तिवारी ने भी जानकारियां दीं। बालिकाओं की भाषण प्रतियोगिता भी हुई। प्रथम स्थान सुगंधा गुप्ता को मिला। शैलजा सिंह द्वितीय और मीताक्षरा को तीसरा स्थान मिला। कोदा सिंह, जेपी गुप्ता आदि निर्णायक रहे।