बांदा। सामने से आई बाइक सवार को बचाने में ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
पैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी कल्पना (35) ने बताया कि वह पैलानी से ऑटो में बैठकर दोपहर करीब 12 बजे बांदा जा रहीं थीं। उनके साथ ऑटो में पैलानी की ही प्रतिभा साहू (22), पिपरहरी निवासी विनोद (30), सुनीता (45) व उमेश चौहान (40) भी सवार थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास हादसा हो गया। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। (संवाद)