फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाला में पलटा आटो, सिपाही समेत चार घायल

Sun, 26 Nov 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-35 में उल्टा नाला पुल पर सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पुलिस कर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर बदौसा थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी अतर्रा भेजा है।
विज्ञापन

बदौसा से सवारियां भरकर अतर्रा जा रही ऑटो शनिवार को दोपहर उल्टा नाला के पास चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पलट गया। ऑटो सवार बदौसा थाना के पैरोकार कांस्टेबल राहुल कुमार व अन्य सवारियों में रामभवन, मइयादीन व उसकी पत्नी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस ने प्राइवेट वाहन से सभी घायलों को अतर्रा भेजा। वहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें