फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक में टक्कर मार पलटा ऑटो, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइक में टक्कर मारकर सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। इससे ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। उधर, बाइक सवार दो लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी रामनरेश (38) व अरविंद (35) बाइक से डीजल लेकर बांदा से गांव जा रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के मुरेड़ी गांव के पास शुक्रवार की दोपहर सामने से आए सवारियों से भरे ऑटो ने टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू ऑटो पलट गया। उसमें सवार कुलकुम्हारी गांव के अच्छे लाल (80), राजेंद्र (40), फूलचंद (55), कबरई निवासी कल्ली (50), सुकौरा गांव निवासी रामनरेश (50) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों ने बताया कि वह कबरई से ऑटो में सवार होकर बांदा आ रहे थे। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें