फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: श्रद्धालुओं से भरा आटो पलटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कालिंजर दुर्ग में भगवान नीलकंठ के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा आटो पलट गया। इसमें छह सवारियां घायल हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के घसरौट गांव निवासी गुंजा सिंह (27), रोशनी (23), पूनम सिंह (24), प्रीति सिंह (18), प्रियंका सिंह (5), कृष्णा सिंह (35) आदि गुढ़ाकला गांव के मजरा बसराही गांव से आटो गाड़ी किराए में बुक करके सावन के सोमवार को कालिंजर दुर्ग में भगवान नीलकंठ के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद लौटते समय आटो का ब्रेक फेल हो जाने से बलखंडेश्वर मंदिर के नीचे मोड़ के पास आटो पलट गया। जिससे सभी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नरैनी पहुंचाया गया। यहां गुंजा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें