फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विधवा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, तेजाब डालने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विधवा के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा और तेजाब डालकर जलाकर मार डालने की धमकी देकर भाग निकला। विधवा की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विधवा ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि उसके पति की मृत्यु पांच साल पहले हो चुकी है। उसका पड़ोसी सलमान उसे लगभग एक साल से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। उसके घर के दरवाजे खड़े होकर अश्लील हरकत करता है। रास्ते में राेककर छेड़खानी करता है। फोन से भी धमकी दी कि तुम मेरी नहीं होगी तो तुम्हारे ऊपर तेजाब फेंककर जलाकर मार डालूंगा। 27 जुलाई को सलमान उसके घर में रात नौ बजे घुस आया। बिजली गुल होने की वजह से वह अपने दरवाजे पर ही बैठी थी। सलमान उसे घसीटकर घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग आ गए तो वह धमकी देकर भाग निकला। उसने घटना के दिन ही मर्दननाका पुलिस चौकी में शिकायत की थी। लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। तब उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर रविवार को देर शाम कोतवाली नगर में आरोपी सलमान के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि विधवा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें