बांदा जिले में डीएम व एसपी कार्यालय से 100 मीटर दूरी पर कचहरी तिराहा अशोक लाट के पास से वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने महिला को न केवल मारापीटा बल्कि उसे चार पहिया गाड़ी में जबरन बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस लापरवाही की हद तो जब हो कि 30 मिनट तक शहर कोतवाली व पीआरबी 112 का फोन ही नहीं उठा।
शनिवार दोपहर 12 बजे शहर के अतिव्यस्त कचहरी तिराहे पर एक वाहन में सवार आधा दर्जन दबंगों ने एक महिला के साथ न केवल मारपीट की बल्कि जबरन उसे गाड़ी में लादकर ले जाने का प्रयास किया। कुछ समाजसेवियों ने हस्ताक्षेप कर महिला को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। लेकिन 30 मिनट तक शहर कोतवाली, पीआरबी 112 ने फोन नहीं उठाया।
एक घंटे बाद चौकी इंचार्ज सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और आरोपियों व पीड़ित महिला को साथ ले गए। नरैनी के एक गांव निवासी महिला का कहना था कि आरोपी उसे खरीदकर लाए है और टीकमगढ़ लिए जा रहे है। जबकि आरोपी रोहित का कहना था कि यह उसकी पत्नी है और मायके से घर नहीं जा रही है।