फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अर्श ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में जीता रजत पदक

Tue, 05 Sep 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार परवान चढ़ रहा बांदा के युवा खिलाड़ा मो. अर्श ने एक सप्ताह के अंतराल में दूसरा अंतरराष्ट्रीय रजत पदक जीत लिया। यहां खिलाड़ियों में खुशियों का माहौल है। शहर के बलखंडी नाका निवासी टेलर मास्टर के बेटे मो. अर्श ने 29 अगस्त से तीन सितंबर तक पुणे में अंडर-19 योनेक्स सनराइज इंडिया इंटरनेशनल जूनियर ग्रांड प्रिक्स सीरीज में जोड़ीदार भारत संजय के साथ पहले राउंड में भारतीय जोड़ी मोहित कोथापल्ली और जुमेर शेख को 20-22, 21-17, 21-16 से हराया।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में इंडोनेशिया की जोड़ी वायू एडजी पुत्रा और अली फातिर रियान को 21-19, 21-19 से हराकर क्वार्टर मंच में प्रवेश किया। क्वार्टर में थाइलैंड की जोड़ी जीरावत पाओटंग और तनसुख को 21-13, 21-19 से पराजित करके सेमी फाइनल में भारत की जोड़ी भव्या छावरा और परम चौधरी को 17-21, 21-14, 21-19 से शिकस्त देकर फाइनल का रास्ता साफ कर लिया।
रविवार (3 सितंबर) को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी भार्गव राम अरिगेला और विश्वतेज गुबर को 17-21, 21-17 व 22-20 से हारकर रजत पदक जीत लिया। होनहार युवा खिलाड़ी की शानदार पारी और जीत का जश्न यहां उसके परिवार और हार्पर क्लब में मनाया जा रहा है। अर्श ने प्रारंभिक खेल शहर के हार्पर क्लब में ही शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें