फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैडमिंटन में अर्श ने छुआ आसमान, पाया रजत पदक

Tue, 29 Aug 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बैडमिंटन खेल जगत में एक बार फिर बांदा के होनहार खिलाड़ी का रैकेट राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। 22 से 27 अगस्त तक हैदराबाद में हुई इंडिया जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता (अंडर-19) में मोहम्मद अर्श ने अपने पार्टनर भरत संजय के साथ रजत पदक जीता है। इसी के साथ अब अर्श का चयन सात से 12 सितंबर तक बंगलूर में होने वाली अंडर- 19 राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

शहर के बलखंडी नाका निवासी मशहूर टेलर मोहम्मद अशफाक के पुत्र अर्श ने इसी माह कोलकाता में जोड़ीदार दिव्यम अरोरा के साथ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसके पहले 16 से 22 जुलाई को बंगलूर में हुई अंडर-19 प्रतियोगिता में पार्टनर भरत संजय एस के साथ रनर अप रहते हुए रजत जीता था।


अर्श ने अपने खेल की शुरुआत गृह नगर बांदा में हार्पर क्लब में की। कोच अनवर अली ने उसे और निखारा। यहां के बाद अर्श ने हैदराबाद में गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में दाखिला लेकर इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता साफ किया। अर्श की इस ताजा सफलता पर जिला बैडमिंटन संघ सचिव काजी जमीर अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीरजध्वज सिंह, हार्पर क्लब सचिव मनीष श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव रामेन्द्र शर्मा आदि ने खुशी जताते हुए अपने क्लब के होनहार युवा खिलाड़ी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें