फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को प्रेम पत्र लिखने वाले को मिली जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। एकतरफा प्यार का इजहार करने वाला मनचला सलाखों के पीछे पहुंच गया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर निवासी शिक्षिका ने गिरवां थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह गिरवां क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।
केसरुवा गांव निवासी राममिलन की बेटी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। आरोप लगाया कि राममिलन उसे अक्सर रास्ते में रोककर अभद्रता करता है।
मना करने पर धमकी देता है। कई बार रंगदारी भी वसूल ले गया है। उसे विद्यालय बुलाकर कई बार समझाया, लेकिन वह मान नहीं रहा है।
यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपनी बेटी के हाथों उसे प्रेम पत्र भी भेजा था।
शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गिरवां थाना प्रभारी ओंकार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें