फाेटो - 17 दिवंगत जवान की पत्नी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपते सेना के अधिकारी। संवाद
- यूनिट के जवानों ने दी सलामी
बबेरू। सेना के जवान की आकस्मिक मृत्यु के बाद बुधवार को उनके पैत्रक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बन बरौली गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव 46 सेना में कार्यरत थे। वह राजस्थान के बीकानेर में हवलदार के पद पर यूनिट ग्रुप जैक राइफल तैनात थे। उनका मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया था। बुधवार सुबह यूनिट ग्रुप के जवान उनका शव लेकर गांव पहुंचे। इससे पूरे क्षेत्र में शोक रहा। दोपहर को तिरंगे में लपेटकर उनका शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, विधायक विशंभर यादव, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत, किरण यादव ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। (संवाद )