फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हर फीडर पर अलग-अलग नियुक्त करें लाइनमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। बिजली अव्यवस्थाओं के खिलाफ किसान मुखर हो गए हैं। उन्होंने सोमवार से धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की शुरुआत कर दी है। पहले दिन पांच किसान अनशन पर बैठे और अलग-अलग फीडर पर एक-एक लाइनमैन की नियुक्ति के साथ ही कई मांगों को उठाया। चेतावनी दी कि मांगे नहीं स्वीकारी जाती हैं तो आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन

पावर हाउस समगरा पर बिजली समस्याओं को लेकर किसान एकत्रित हुए। अनशन कारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और फिर अनशन शुरू हुआ। पहले दिन किसान समरजीत सिंह, सुरेश सिंह पटेल, शिवशंकर, राम प्रसाद यादव, अभिषेक सिंह अनशन पर बैठे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वयंवर सिंह ने पांच किसानों को माला पहना कर अनशन शुरू कराया। इस दौरान सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिल पाने की समस्या को उठाया गया। साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, नया ट्रांसफॉर्मर, पुरानी जर्जर मशीन को बदलवाने की मांग रखी गई। किसानों ने कहा कि सभी फीडरों पर अलग-अलग लाइनमैन नियुक्त होना चाहिए। इसके साथ ही जर्जर लाइनों के नवीनीकरण की मांग उठाई। इस दौरान महानंद सिंह पटेल, रामकिशोर, विक्रम सिंह, पुष्पराज संजीव, मनीष पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें