फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हज में कुर्बानी का आवेदन सिर्फ अदाही पोर्टल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हज के अरकान में शामिल जानवरों की कुर्बानी के बारे में अबकी सऊदी अरब सरकार ने यह नियम लागू कर दिया है कि जानवरों की कुर्बानी (अदाही) सिर्फ नुसुक मसार पोर्टल पर उपलब्ध अदाही प्रोजेक्ट के जरिए ही की जा सकेगी। हज कमेटी द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देकर मास्टर हज ट्रेनर हाजी आरिफ खां ने कहा है कि जिन हज यात्रियों ने अभी तक अदाही के लिए, हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई पोर्टल पर यह विकल्प नहीं चुना है, वह 28 फरवरी तक वेबसाइट पर विकल्प चुन लें। अंतिम तिथि के बाद विकल्प बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी हज यात्री को सीधे मुसुक मसार पोर्टल पर या प्राइवेट अथवा अनधिकृत व्यक्ति के माध्यम से कुर्बानी करने की इजाजत नहीं होगी। अन्य जानकारी हज ट्रेनर से हासिल की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें