फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अन्ना पशु को बचाने के चक्कर में खंदी में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर। चित्रकूट रोड पर एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। रास्ते में अन्ना पशु के आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में वाहन लड़खड़ा गया और खंदी में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ में सवार दो युवक घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कालिंजर के कटैया पुरवा (बहादुरपुर) गांव का रहने वाले 22 वर्षीय सर्वेश पुत्र कंधी यादव अपने मित्र अतुल पुत्र राजू यादव और ज्ञान सिंह पुत्र मुन्ना यादव के साथ बाइक से घर जा रहा था। दोपहर बाद चित्रकूट रोड पर अचानक उसकी बाइक के सामने अन्ना पशु आ गए। पशु को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रोड के किनारे खंदी में जा गिरी। बाइक गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले कि उन्हें अस्पताल में ले जाया जाता, लेकिन तब तक सर्वेश ने दम तोड़ दिया था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें