फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22 बीएनडीपी 11- मृतका रजनी। फाइल फोटो। गिरवां थाना क्षेत्र के पैंगबरपुर गांव की घटना
विज्ञापन

मृतका के पिता ने लगाया मारपीट कर फंदे से लटकाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में सिर्फ पति था। घटना से पहले महिला के साथ मारपीट भी हुई। पिता ने मारपीट कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में रजनी (27) का शव मंगलवार की दोपहर खपरैलदार मकान के कमरे के बाहर खपरैल की लकड़ी से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव फंदे से उतारा। मृतका के चचेरे जेठ दिनेश ने बताया कि पति रमेश कुमार जुआ और शराब का आदी है। घर में आए दिन कलह होती थी।
विज्ञापन

घटना वाले दिन भी पति-पत्नी का विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी थी। घटना के समय मृतका के सास, ससुर और तीन देवर खेत गए थे। उधर, मृतका के पिता नरैनी थाना क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी राजकरन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी छह साल पहले रमेश के साथ की थी। रमेश जुआ और शराब का आदी है। मृतका के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपये पास हुए थे।
विज्ञापन

जुआ और शराब पीने के लिए पति उससे रुपये मांग रहा था। न देने पर उसने रजनी की मारपीट कर हत्या कर दी।
गिरवां थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन पति-पत्नी के आपसी विवाद की वजह बता रहे हैं। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें