फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फसल बर्बाद होने से खफा किसानों ने हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)। महुआ ब्लॉक के बड़ोखर बुजुर्ग में गोशाला से छोड़े गए गोवंशों ने फसल बर्बाद कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार की सुबह बांदा-नरैनी हाईवे जाम कर दिया। इतना ही नहीं 200 से ज्यादा गोवंशों को हाईवे पर हांककर खड़ा कर दिया। पुलिस के समझाने पर ढाई घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

जाम लगाए ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर रात में गोशाला से गोवंशों को छोड़ दिया जाता है। रोहित शुक्ला, रवि दिवाकर, मुन्नू यादव, राकेश यादव, जालंधर, जगबंदन कुशवाहा, रामफल, चुन्नू, अतुल, कल्लू,जगदेव, अरुण, भोले कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की रात गोशाला के 200 से ज्यादा गोवंशों को छोड़ दिया गया। गोवंशों ने 50 से 60 बीघा फसल बर्बाद कर दी।
सुबह ग्रामीणों की मदद से गोवंशों को खेत से बाहर निकाला और हाईवे पर ले आए। सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने हाईवे पर ही जाम लगा दिया। सूचना पर गिरवा थानाध्यक्ष संदीप तिवारी, एसआई अब्बास खान पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाया। बीडीओ आरके तिवारी को सूचित किया गया। इसके बाद गोशाला संचालक को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने कहा कि अब की बार फिर गोवंश खेतों में दिखाई दिए तो फिर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन होगा। दोपहर साढ़े 11 बजे के बाद जाम खोल दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें