अतर्रा। दुकान से उधार सामग्री देने पर पिता ने किशोर को फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया। परेशान परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा बेटे की खोज करने की मांग की है। बिसंडा थानाक्षेत्र के पारा बिहारी गांव के इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र प्रमोद घर में छोटी सी दुकान चलाता है। वह आए दिन लोगों को उधार सामान देता था। इस पर उन्होंने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर बुधवार की रात प्रमोद बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। (संवाद)