फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। छह माह से पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव नरैनी मार्ग पर बरगद के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुर्जुग गांव निवासी राजू (40) ने रविवार को दोपहर नरैनी मार्ग पर लगे बरगद के पेड़ से गमछे से फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। राजू के पुत्र अर्जुन ने बताया कि उसकी मां रेखा छह माह पहले पिता से झगड़ा करके अपने मायके मध्यप्रदेश के सतना जिले में चली गईं थीं। राजू शराब का लती था। पुत्र ने बताया कि पिता ने उसके लिए खाना बनाया था। उसके बाद वह उससे बताकर चला गया था। वह मजदूरी करता था। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि छह महीने से पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें