फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला, कार्यकर्ता का मानदेय काटा

विज्ञापन
फोटो 14 बीएनडीपी 20- बेंदा गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने शुक्रवार को तिंदवारी ब्लॉक में बेंदा गांव के अमृत सरोवर समेत आंगनबाड़ी केंद्र व सेमरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम सचिवालय में मनरेगा से संबंधित रजिस्टर और पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। इसमें मस्टर रोल फाइल में ही पाए गए। यहां वर्तमान वित्तीय वर्ष में केवल 10 श्रमिकों ने 100 दिन कार्य किया जाना पाया गया। यह संख्या बहुत कम मिली। उन्होंने अधूरी मस्टर रोल और एमबी को पूरे करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लगा पाया गया। बुलाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित नहीं हुईं। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय काटने का निर्देश दिया।
बेंदा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के कक्ष में टूटे फूटे सामान फावड़ा, खुरपी खराब पाए गए। सेमरी गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां दोपहर 2 बजे से कई अध्यापिकाएं स्कूल से जाने की तैयारी कर रहीं थीं।
विज्ञापन

यहां एक प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापक और दो अनुदेशक तैनात हैं। विद्यालय में 116 छात्र पंजीकृत पाए गए। जिसमें 53 उपस्थित मिले। तीन रसोइया है। शिक्षण गुणवत्ता खराब मिली। कक्षा 8 के छात्र से गणित के सवाल पूछे गए लेकिन वह जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें