फोटो - 04 प्रतियोगिता में प्रथम आए पोस्टर को दिखाते मंडलीय ट्रेनर। स्रोत - विद्यालय
बांदा। सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा डॉ. पीयूष मिश्रा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के लिए विषय में बताया। कहा कि नाबालिग छात्र वाहन न चलाएं। इससे दुघर्टनाओं में कमी आ सकती है। कहा कि छात्र नोडल के रूप में कार्य करते हुए बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। प्रधानाचार्य धर्मराज ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह श्रेष्ठ नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए जागरूकता अभियान में शामिल हों और श्रेष्ठ मददगार के रूप में घायलों की मदद भी करें। वहीं इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 के छात्र अनस को प्रथम चुना गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)