नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव के लक्ष्मी बाजार निवासी राकेंद्र कुमार ने बताया कि पड़ोसी हल्की (70) बुधवार की शाम छह बजे अपने घर बरामदे के पास बैठी थी, तभी सीलन से भरी कच्ची दीवार गिर गई। वृद्धा मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र हैं। (संवाद) द)