फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ट्रेन के नीचे आईं, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गिरवां थानाक्षेत्र के खुरहंड रेलवे स्टेशन निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि उनकी 75 वर्षीय मां फूलमती अलग रहती थीं। रात को वह बिना बताए घर से बाहर निकल गईं। सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर उनका शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। बताया कि वह तीन भाई हैं, जिनमें दो बाहर रहते हैं। कहा कि उसकी मां पेट दर्द से परेशान रहती थीं। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने कैंसर होना बताया। इससे वह परेशान रहती थीं। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें