बांदा। विकास प्राधिकरण ने पं.दीनदयाल पुरम आवासीय योजना व तुलसी नगर आवासीय योजना के भूखंडों का आवंटन नीलामी से किया। एडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 22 भूखंड आवंटित किए। इससे बीडीए को करीब 12 करोड़ रुपये की आय हुई है।
पं.दीनदयाल पुरम आवासीय योजना व तुलसी नगर आवासीय योजना के तहत आवासीय, व्यवसायिक, शाॅपिंग मॉल, ग्रुप हाउसिंग, दुकान, स्कूल आदि की नीलामी के लिए बीडीए में आवेदन किए गए थे।
डीएम की ओर से एडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने बीडीए कार्यालय में भूखंडों का आवंटन नीलामी के जरिए किए।
नगर मजिस्ट्रेट व बीडीए सचिव संदीप केला, सहायक अभियंता आरपी यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उच्च वर्ग के 22 आवास आवंटित हुए हैं।
इससे विभाग को करीब 12 करोड़ रुपये की आय होगी। नए आवंटन के लिए जल्द ही पंजीयन करवाया जाएगा। सचिव ने कहा कि बीडीए की विकसित आवासीय योजनाओं में ही भूखंड लें, अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं।