फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएंगी एलबेंडाजोल

Fri, 02 Feb 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्राथमिक विद्यालय बनाड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अमृतपाल कौर व सीएमओ डॉ.भूपेश द्विवेदी ने किया। विद्यालय में 73 बच्चों को डिवार्मिंग की दवा खिलाई गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को यह दवा खिलाई गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए डिवार्मिंग की दवा बहुत जरूरी है। छह माह के अंतराल में यह दवा सभी को खानी चाहिए। सीएमओ ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों, किशोर, किशोरियों को यह दवा खिलाई जानी है। सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह दवा निशुल्क उपलब्ध करा दी गई है। गैर पंजीकृत और स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी यह दवा आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ आरसीएच, डॉ. एमके जतारया, आरके करवरिया, विकास कुशवाहा, बच्चूलाल गुप्ता, राजेंद्र कुमार व रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें