बांदा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) के अतंर्गत ग्राम पंचायतों के खातें में ग्राम निधि में 78 करोड़ रूपए होते हुए शौचालय लाभार्थियों के खाते में किश्त का पैसा न भेजने पर सीएम द्वारा जताई गए असंतोष के बाद मंगलवार को डीएम हीरालाल ने इन सभी 40 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर तीन दिन में लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजने और शौचालय बनवाने के निर्देश दिए थे। वरना उनके अधिकार सीज कर टीम गठित करने की चेतावनी दी थी। उसके अगले दिन बुधवार को सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने इन सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी की है। इसमें स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। हर सचिव को उसके ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत के खाते में डंप धनराशि का ब्यौरा भी बताया है। ब्यूरो