बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं क्योटरा गांव निवासी अवधेश उर्फ मुनुवा (35) ने शुक्रवार की शाम यमुना स्थित दादौं पुल से छलांग लगा दी। वहां मौजूद मल्लाहों ने चौकीदार को सूचना दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला।
पत्नी फूलमती ने बताया कि अवधेश शराब लती था। शुक्रवार की सुबह नशे में घर आया था। उसकी शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसने यमुना पुल से कूदकर खुदकुशी की है। उसके दो पुत्र दो पुत्रियां हैं। तीन भाइयों में मझला था। जीप चलाकर गुजारा करता था। कमासिन थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। संवाद