फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: देवरानी से कहासुनी के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। देवरानी से हुई कहासुनी के बाद महिला ने जहर खा लिया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी सुखतीरथ (37) का शनिवार को देवरानी से घरेलू बात पर विवाद हो गया। कहासुनी से आहत होकर उसने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौसेरे भाई महेश यादव ने बताया कि सुखतीरथ और उसकी देवरानी रेखा आपस में सगी बहनें हैं। घर में हुए घरेलू विवाद पर दोनों एक-दूसरे से झगड़ गईं थीं।
विज्ञापन

इसी के चलते सुखतीरथ ने आत्मघाती कदम उठाया है। उन्होंने यह भी बताया कि सुखतीरथ चार साल से पेट दर्द से परेशान भी रहती थी। कई जगह इलाज भी कराया गया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। सुखतीरथ के पति श्यामचरन यादव गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। पिता के पास 30 बीघा जमीन है। सुखतीरथ का मायका बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में है। पिता रामशरन यादव ने बताया कि दोनों बहनें आपस में झगड़ गईं थीं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजन घरेलू विवाद बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें