फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से कहासुनी के बाद फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति से कहासुनी से आहत महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने बेटा न होने पर ताना और एक दिन पहले मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी पूजा (32) ने घर के कमरे में बुधवार को साड़ी के फॉल से छत के छल्ले से फंदा लगा लिया। सुबह ससुर ने चाय के लिए आवाज लगाई तो पति योगेंद्र सिंह ने उठकर देखा तो वह कमरे में नहीं थी। पीछे के कमरे में जाकर देखा तो फंदे से लटकी मिली। योगेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। मां मायके गईं थीं। पति ने बताया कि मामूली कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन

उधर, झांसी से आए भाई अमित सिंह ने बताया कि 11 साल शादी हो गए। पूजा की दो बेटियां तनवी (6) व आशी (3) है। बेटा न होने पर ससुराली बहन को ताना देते थे। घटना से एक दिन पहले पूजा के साथ सास ने घरेलू कामकाज को लेकर मारपीट भी की थी। पूजा ने फोन करके मां रजोला सिंह को बताया था। आरोप लगाया कि ससुराली तेल, साबुन तक ताले में रखते थे। बहन का उत्पीड़न करते थे। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज कालू कुआं चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया हैंगिग है। प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें