फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: बहू से विवाद के बाद सास ने जहर खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सास-बहू के बीच आपसी विवाद के बाद सास ने कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के गोपारा गांव की आशा देवी (40) की घरेलू कामकाज को लेकर बुधवार को सुबह बहू से विवाद हो गया। आशा ने गुस्से में आकर सब्जियों में डालने वाला कीटनाशक खा लिया। हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर लवलेश पटेल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका गांव के प्राइमरी स्कूल में रसोइया थी उसके दो पुत्र हैं। पुत्र कमल ने बताया कि उसकी पत्नी और मां के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि परिजन सास-बहू का विवाद बता रहे हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें