फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 01 Nov 2022 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बांदा जिले में लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज की और पहचान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब लाइसेंसी राइफल के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक 315 बोर राइफल से हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो बना रहा साथी फायरिंग कर रहे युवक से कह रहा है कि- कारतूस बड़े महंगे हैं, हवा में न उड़ाओ, लेकिन युवक उसकी बात नहीं मान रहा और एक के बाद एक फायर करता रहा।

वायरल वीडियो का कोतवाली नगर पुलिस ने संज्ञान लेकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की और खोजबीन शुरू कर दी। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान अमलोर (पैलानी) गांव निवासी मोहित सिंह के रूप में हुई। रविवार को उसे सिविल लाइन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। 151 में चालान भेज दिया गया। अब लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें