फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अधिवक्ताओं ने लिपिक पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात लिपिक पर अधिवक्ताओं ने तानाशाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत रजिस्ट्रार से की है। शनिवार को रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे अधिवक्ता महेंद्र गौतम, सुरेश गौतम, सूरज बाजपेई, वीरेंद्र पांडेय, अमर सिंह राठौर, हरीबाबू शुक्ला, सुशील कुमार, अजय पाल, विश्वनाथ अवस्थी ने कार्यालय में तैनात लिपिक पर काश्तकारों, किसानों और दस्तावेज लेखकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा कि वादकारियों की रजिस्ट्री के बाद उनके घरों में जाकर स्टांप की कमी का हवाला देकर दबाव बनाकर वसूली करता है। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार से भेंटकर लिपिक की शिकायत दर्ज कराते हुए स्थानांतरण की मांग की। वहीं रजिस्ट्रार प्रेमपाल शुक्ला ने मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें