फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद स्तर पर होगा शिक्षकों का समायोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद स्तर पर होगा शिक्षकों का समायोजन
विज्ञापन

बांदा। नवीन शिक्षा सत्र में स्कूलों में शिक्षक अनुपात को बनाए रखने के लिए शासन ने शिक्षकों के जनपदीय समायोजन के आदेश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों भेजे गए पत्र में कहा कि स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाए। शिक्षकों के अनुपात को बनाए रखने के लिए शैक्षिक सत्र 2019-20 में जनपद स्तर पर शिक्षकों का समायोजन किया जाए। जिला स्तर पर स्थानान्तरण समिति का गठन किया जाएगा। डीएम अध्यक्ष व बीएसए सचिव होगे। शिक्षकोे का समायोजन आरटीई मानक के अनुरुप किया जाएगा। जिस विद्यालय में शिक्षक मानक से अधिक हैं उन्हें दूसरे विद्यालयों में समयोजित किया जाए। समायोजन में इस बात की भी ध्यान रखा जाएगा कि कोई विद्यालय बंद अथवा एकल न होने पाए। अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय में एक महिला शिक्षिका की तैनाती अवश्य की जाए। समायोजन कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता होती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें