नरैनी/बबेरू/पैलानी। लापरवाही पर डीएम ने दो लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुराग पटेल ने खुद शिकायतें सुनीं।
मिंता, शिवकरण आदि के द्वारा जमीन के बंटवारे में लेखपाल द्वारा पैसा मांगने की शिकायत पर डीएम ने लेखपाल पतरहा रुपेश कुमार का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विधवा भूरी की शिकायत वरासत में लापरवाही करने में लेखपाल बासी गांव प्रिया वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस पर जो भी शिकायतें आई हैं, उनका निस्तारण समयबद्ध तरीके से कर दिया जाए।
समाधान दिवस पर कुल 74 शिकायतें आईं। राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, उप जिलाधिकारी रजत वर्मा आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बबेरू के समाधान दिवस पर एसडीएम रावेंद्र सिंह ने शिकायत सुनी।
अधिकारियों से पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीओ राकेश सिंह, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी, बीडीओ डा. प्रभात आदि मौजूद रहे।
पैलानी में एसडीएम लाल सिंह यादव ने शिकायत सुनी। 33 मामलों में 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार रामचंद्र, सीओ गवेंद्र पाल, नायब तहसीलदार कमलेश आदि मौजूद रहे।