बांदा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बाइक स्टंट का वीडियो डालने वाले युवक की बाइक को सीज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान मीडिया सेल के संज्ञान में एक वीडियो आया, जिसमें एक युवक बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा था। वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की गई तो पता चला कि युवक कोतवाली नगर के परशुराम तालाब का रहने वाला रमजान है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर बाइक को सीज किया गया है। युवक के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने देर शाम दी है। (संवाद)