बांदा में कई स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन चेकिंग प्वाइंट बनाये गए हैं। एसपी अभिनदंन ने इन स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान कई पुलिस कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। एसपी ने अतर्रा चुंगी चौकी इंचार्ज शिवाजी मौर्य, कांस्टेबिल अश्वनी कुमार, शहर कोतवाली के कांस्टेबिल अनंत कुमार, मेडिकल कालेज चौकी के कांस्टेबिल हरनाथ और नंद लाल, अली गंज चौकी के कांस्टेबिल अश्वनी कुमार को तत्काल प्रभाव से देर शाम निलंबित कर दिया है ।