बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव से देशी शराब की दुकान से शराब, साउंड सिस्टम, कैमरा, स्कैनर आदि की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे चोरी का माल भी बरामद किया है।
27 दिसंबर को बड़ा गांव में देशी शराब दुकान में चोरी हुई थी। इस घटना में पुलिस ने सबादा गांव निवासी महेश निषाद को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी राम सिंह उर्फ छुटकवा व मुकेश उर्फ प्रधान की तलाश की जा रही है।
आरोपी के पास से 450 क्वार्टर देशी शराब, एक साउंड सिस्टम, स्कैनर, सीसीटीवी, 200 रुपये, 315 बोर तमंचा, साइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष पैलानी संदीप सिंह, एसआई प्रेमपाल, कांस्टेबल रजित, मनीष, विजय, गोविंद आदि रहे।