फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कक्षा तीन की सात वर्षीय छात्रा के साथ बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट में दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र निवासी कक्षा तीन की सात वर्षीय छात्रा 10 मई की शाम घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी। तभी उसे मझींवा गांव का 40 वर्षीय तीरथ प्रसाद बहला फुसलाकर सिमौनी गांव ले गया था। वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया था और विरोध करने पर मारा पीटा था। बाद में अपनी बहन के घर उसे छोड़कर चला गया था। इस बीच परिजन उसकी तलाश करते हुए सिमौनी गांव पहुंचे थे। वहां से बालिका को घर ले आए थे।
इस बीच आरोपी दोबारा बालिका के घर पहुंचा था और उसने बालिका को खुद पालने की बात कहकर परिजन से उसे देने को कहा था। इस पर परिजनों ने कमासिन थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया था। उसकी हालत गंभीर देख जिला महिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके चलते रिपोर्ट में दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी तीरथ प्रसाद को मंगलवार को भीती गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, बालिका की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें